Ghazipur News: कब्रिस्तान जाने वाला मार्ग बदहाल, लोग परेशान
गाजीपुर, अक्टूबर 16 -- Ghazipur News: जमानियां। जीवपुर गांव में कब्रिस्तान तक जाने वाला करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा मार्ग बदहाल है। सड़क पर कीचड़ और घुटने भर पानी जमा होने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी किसी की मौत होने पर जनाजे को कब्रिस्तान तक ले जाने में होती है। ग्रामीणों के अनुसार, कई लोग फिसलकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बबलू यादव, आजाद अली, कलाम, तौहीद और एजाज सहित ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए सड़क निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी महेंद्र यादव और ग्राम विकास अधिकारी चंद्रकेश ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.