Ghazipur News: कठवा पुल के पास कूड़े का ढेर, राहगीरों और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी
गाजीपुर, अक्टूबर 14 -- Ghazipur News: सैदपुर, संवाददाता। नगर को साफ-सुथरा रखने और कूड़े के उचित निस्तारण के दावों के बीच नगर पंचायत सैदपुर की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सादात-मरदह मार्ग पर कठवा पुल के पास खुले में कूड़ा फेंके जाने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और आसपास से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कचरा प्रबंधन के लिए लाखों रुपये की लागत से बनाया गया मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) केंद्र जर्जर हालत में पड़ा है। सादात-मरदह मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसी रास्ते से स्कूली बच्चों और अन्य राहगीरों का भी आवागमन होता है। सड़क किनारे कूड़े का ढेर जमा होने से लोगों को दुर्गंध और गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है। खुले में पड़े कचरे से आसपास का वातावरण भी प्रभावित होने की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.