Ghazipur News: कटान से जैतपुरा में कई बीघा जमीन गंगा में समाई
गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ाव के बीच तटवर्ती इलाकों में कटान की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। गुरुवार शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 61.480 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में प्रति घंटे करीब एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ाव जारी है। इससे नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन के अनुसार गंगा का सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर है, जबकि 62.100 मीटर पर चेतावनी और 63.105 मीटर पर खतरा बिंदु निर्धारित है। उच्च बाढ़ स्तर 65.220 मीटर है। वर्ष 2025 में गंगा का अधिकतम जलस्तर 64.690 मीटर दर्ज किया गया था। जलस्तर बढ़ने के साथ सदर ब्लाक के जैतपुरा गांव के सिवान में गंगा का कटान भी जारी है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: गंगा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ने से लोगों की बढ़ी परेशानी, घरों को खाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.