गाजीपुर, अगस्त 31 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। मंगल मैत्री सेवा मंडल के तत्वावधान में नगर में कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामराज कवि ने की, जबकि संचालन आयोजक सूबेदार स्नेही ने किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने ग्रामीण क्षेत्रों में कजरी लोक विधा के विलुप्त होने पर चिंता जताते हुए इसे संरक्षित और पुनर्जीवित करने की जरूरत बताई। मुख्य अतिथि चंदौली के बिरहा गायक बालचरन यादव ने कहा कि कजरी देश की अद्भुत लोक विधा है, जिसे वर्षा ऋतु और सावन-भादों में गाया जाता है। इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। कार्यक्रम में बिहार सीमा क्षेत्र से आईं लोक गायिका नेहा सोनाली, बलिया की सुनीता मौर्य और स्थानीय गायिका आंचल तारा ने कजरी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी...