Ghazipur News: कजरी महोत्सव में राधा-कृष्ण रूप सज्जा ने मोहा मन
गाजीपुर, अगस्त 30 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। वेलफेयर क्लब की ओर से आयोजित कजरी महोत्सव के तहत रविवार को लंका मैदान स्थित मैरिज हाल में जनपद स्तरीय राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 285 जोड़ों यानी 570 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। एलकेजी से कक्षा तीन तक के बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनोहारी रूप धारण कर अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे परिधान, आकर्षक मुकुट, बांसुरी और पारंपरिक श्रृंगार में सजे नन्हे कलाकारों ने नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की सजीव प्रस्तुतियों से पूरा परिसर वृंदावन जैसा नजर आया और तालियों से गूंजता रहा। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने बच्चों की आरती उतारकर सभी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.