गाजीपुर, सितम्बर 21 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती कंप्यूटर की क्लास करने के लिए जलालाबाद गई थी, लेकिन तीन दिन बाद भी घर नहीं लौटी। परेशान परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारियों में तलाश करने के बाद पुलिस को तहरीर दी है। युवती की मां कौशल्या देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी तीन दिन पूर्व सुबह करीब आठ बजे जलालाबाद स्थित मारकंडेश्वर कंप्यूटर केंद्र पर क्लास करने के लिए घर से निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारियों और आसपास के स्थानों पर खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...