Ghazipur News: कंकड़ घाट पर छठ से पहले सफाई की मांग
गाजीपुर, नवम्बर 5 -- Ghazipur News: जमानियां। आगामी डाला छठ पर्व को लेकर कंकड़ घाट सहित गंगा नदी के आसपास के घाटों की बदहाली श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। घाटों पर कीचड़, फिसलन, जलजमाव और गंदगी के कारण व्रती महिलाओं और बुजुर्गों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए घाटों की तत्काल साफ-सफाई और मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घाटों तक जाने वाले रास्तों पर कीचड़ और फिसलन भरी मिट्टी जमा है। वहीं, रास्तों में गड्ढे होने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से सुबह और शाम अर्घ्य देने के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहेगा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कार्यदायी संस्था और पालिका की लड़ाई में तीर्थ बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.