गाजीपुर, जुलाई 16 -- Ghazipur News: ओवरलोड से दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित सिधागरघाट। महड़ौर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े महड़ौर और पाली फीडर पर ओवरलोड की समस्या के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। दोनों फीडरों को एक-एक घंटे की शिफ्टिंग में चलाया जा रहा है, जिससे पाली, मुहम्मदपुर टंडवा, साधापुर, महड़ौर सहित करीब दो दर्जन गांवों के उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। दोनों फीडरों को 5 एमवीए ट्रांसफार्मर से आपूर्ति दी जाती है। पिछले एक सप्ताह से ओवरलोड के कारण नियमित आपूर्ति बाधित है। धान की रोपाई के समय बिजली कटौती से किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। वहीं गर्मी में आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने विभागीय अधिकारियों से ओवरलोड की समस्या दूर कर निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की ह...