गाजीपुर, सितम्बर 6 -- Ghazipur News: गाजीपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने शनिवार की शाम गाजीपुर में विद्युत वितरण व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में उपखंड अधिकारी स्तर तक के अधिकारियों के साथ विद्युत आपूर्ति और राजस्व वसूली की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- विद्युत व्यवस्था का किया निरीक्षणविद्युत वितरण प्रणाली की समीक्षा एमडी ने उपकेंद्रों, फीडरों और वितरण परिवर्तकों की नियमित निगरानी के निर्देश देते हुए क्रिटिकल परिवर्तकों को चिन्हित कर ओवरलोडिंग और तकनीकी खराबियों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। स्मार्ट मीटर डेटा के आधार पर लोड बैलेंसिंग और हाई लॉस फीडरों पर विशेष निगरानी कर लाइन लॉस कम करने के निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों को देखते हुए उपकेंद्रों, फीडरों और परिव...