Ghazipur News: एसडीएम सदर ने पोखरी का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश
गाजीपुर, जुलाई 19 -- Ghazipur News: गाजीपुर। करंडा ब्लॉक के धरम्मरपुर गांव स्थित पोखरी की बदहाल स्थिति को लेकर रविवार को एसडीएम सदर विनोद जोशी ने स्थलीय निरीक्षण किया। स्थानीय निवासी मोहम्मद हस्सान ने पोखरी की समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी को पत्रक दिया था। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लेखपाल नीरज दुबे, रोजगार सेवक सरवन यादव, प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव, शाकिब समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.