गाजीपुर, सितम्बर 15 -- Ghazipur News: खानपुर/सैदपुर। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने मंगलवार को उचौरी स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक विद्यालय पहुंचीं एसडीएम ने शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति जांचने के साथ उपस्थिति पंजिका सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके बाद कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछे और उनके शैक्षिक स्तर को परखा। एसडीएम ने बच्चों के बीच बैठकर उनकी पढ़ाई और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शिक्षकों से पाठ्यक्रम की प्रगति, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और कमजोर बच्चों के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों की नियमित उपस्थिति पर दें ध्यान उ...