Ghazipur News: एसडीएम की पहल पर बना लिंक मार्ग, आवागमन में होगा सहूलियत
गाजीपुर, अगस्त 30 -- Ghazipur News: जखनिया। तालगांव उर्फ मोलनापुर सहित मीरपुर, ओडासन, नवपुरा और आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को एनएच-124डी तक पहुंचने में हो रही परेशानी को देखते हुए उपजिलाधिकारी अतुल कुमार की पहल पर लिंक मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने मार्ग की समस्या को लेकर एसडीएम को पत्रक देकर शिकायत की थी। गांवों से मुख्य सड़क तक सीधा आवागमन नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और किसानों को विशेष परेशानी होती थी। अब लिंक मार्ग बनने से ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। तालगांव निवासी भोला श्रीवास्तव और आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि लिंक मार्ग बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने एसडीएम की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.