गाजीपुर, जुलाई 24 -- Ghazipur News: भांवरकोल। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में एसआईएस सिक्योरिटी द्वारा सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर एवं ट्रेनिंग असिस्टेंट पदों के लिए आयोजित दो दिवसीय भर्ती शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। जौनपुर शाखा के असिस्टेंट रिक्रूटमेंट इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार की देखरेख में आयोजित शिविर में निर्धारित मानकों के आधार पर 115 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक मासिक वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई, चिकित्सा सुविधा, वार्षिक बोनस, दुर्घटना एवं जीवन बीमा, ओवरटाइम का भुगतान, समय पर वेतन तथा पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोगी गार्ड रामजी, आशीष और राजवीर सिंह का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...