Ghazipur News: एमडीएम खाते से फर्जी पैसा निकासी का आरोप
गाजीपुर, अगस्त 3 -- Ghazipur News: गाजीपुर। नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सुभाषनगर के एमडीएम खाते से कथित फर्जी हस्ताक्षर और जाली मोहर के जरिए धन निकासी का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर-5 के सभासद और सह-खातेदार शनि चौरसिया ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह पर 39 हजार रुपये सहित पूर्व में भी इसी तरह धन निकालने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, विभागीय कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को भी भेजी गई है। बैंक से खाते के संचालन पर रोक लगाने का भी अनुरोध किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.