गाजीपुर, अक्टूबर 10 -- Ghazipur News: कठवामोड़। मंगाई नदी में डूबकर हुई आरोपित युवक की मौत के बाद शनिवार को उनके परिजन से मिलने के लिए एमएलसी विशाल सिंह चंचल के साथ डीएम और एसपी ग्राम चक कमरौरा घर पहुंचें। जहां उन्होंने परिजन का ढांढस बंधाया और कहा कि इस घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा । उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर एमएलसी विशाल सिंह चंचल भी मृत्यु युवक के परिजन से मिलने के बाद परिजनों को पांच लाख का चेक दिया। बता दें नोनहरा थाना क्षेत्र के चक कमरौरा गांव में उपनिरीक्षक समेत पुलिस व राजस्व टीम पर हमले के आरोपित युवक रामबाबू उर्फ विक्की पुत्र चंद्रमा राम का शव शुक्रवार की भोर करीब 36 घंटे बाद मंगई नदी में उतराया मिला था। उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अलावलपुर मार्ग प...