Ghazipur News: एनसीसी प्रथम वर्ष कैडेट्स में 37 का चयन
गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 28 यूपी गर्ल्स बटालियन वाराणसी की ओर से एनसीसी प्रथम वर्ष की कैडेट्स के चयन के लिए शारीरिक परीक्षण परीक्षा आयोजित की गई। निर्धारित 41 रिक्त सीटों के सापेक्ष कुल 120 छात्राएं चयन प्रक्रिया में सम्मिलित हुईं। महाविद्यालय में ' बी ' सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रवेश लेने वाली कुल सात कैडेट्स में से तीन कैडेट्स का 'सी' सर्टिफिकेट प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। प्रथम चरण की चयन प्रक्रिया में कुल 75 छात्राओं का चयन किया गया था। इसके बाद अंतिम चयन प्रक्रिया में 37 छात्राएं एनसीसी में प्रवेश के लिए सफल घोषित की गईं। वहीं दस छात्राएं प्रतिक्षा सूची में है। चयन परीक्षा 28 यूपी गर्ल्स बटालियन वाराणसी की सूबेदार मेजर गुरुंग, पीआई स्टाफ एवं महाविद्यालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.