Ghazipur News: एनएच की सफेद पट्टियां घास में गुम, डेलीनेटर भी ढके
गाजीपुर, सितम्बर 25 -- Ghazipur News: खानपुर। औड़िहार बाजार से चंदवक होते हुए लखनऊ जाने वाले एनएच-731 पर महमूदपुर से बिहारीगंज तक सड़क किनारे उगी बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां हादसे का खतरा बढ़ा रही हैं। सड़क की सीमा दर्शाने वाली सफेद पट्टियां घास में पूरी तरह छिप गई हैं। वहीं, रात में वाहन चालकों को सड़क की दिशा और किनारे का संकेत देने वाले डेलीनेटर भी झाड़ियों से ढक गए हैं। राहगीरों के अनुसार सड़क किनारे झाड़ियां बढ़ने से विशेषकर रात के समय वाहन चालकों को सड़क की सीमा का अंदाजा लगाने में परेशानी होती है। तेज रफ्तार वाहनों के आवागमन के बीच दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। राहगीर अरविंद, पुनीत, प्रियम, मिथिलेश, मोनू और दरोगा विनोद ने बताया कि व्यस्त एनएच पर सुरक्षा संकेतकों का स्पष्ट दिखाई देना जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभाग से तत्काल घास और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.