Ghazipur News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अभय ने जीता रजत पदक
गाजीपुर, अगस्त 7 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। डा. एमए अंसारी इंटर कालेज मुहम्मदाबाद के छात्र अभय प्रसाद ने 21वीं उत्तर प्रदेश यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। प्रयागराज के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शुक्रवार से आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में उन्होंने 5000 मीटर पैदल चाल में यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत के साथ ही अभय ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। अभय प्रसाद रसूलपुर निवासी कूसा बिंद के पुत्र हैं। इस प्रतियोगिता में गाजीपुर जनपद से कुल 12 एथलीट भाग ले रहे हैं, जिनमें एक बालिका और ग्यारह बालक शामिल हैं। गाजीपुर एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. रुद्रपाल यादव ने अभय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि अभय ने पहले ही दिन सिल्वर मेडल जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। संघ के अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.