गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद के बरामदे में विभिन्न मांगों को लेकर दस दिनों से धरने पर बैठे सभासदों ने बुधवार को आंदोलन समाप्त कर दिया। मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान ने सभासदों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान 19 सभासदों ने नाराजगी जताते हुए एडीएम को सामूहिक त्यागपत्र भी सौंपा। एडीएम ने बताया कि सभासदों की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए 11 सूत्रीय शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए चार सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई है। समिति में मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी तथा नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अधिशासी अधिकारी शामिल हैं। समिति को सभी 11 बिंदुओं की निष्पक्ष जांच कर 15 दिनों में संयुक्त...