गाजीपुर, अगस्त 18 -- Ghazipur News: गाजीपुर। जनपद में कक्षा एक से बारह तक के सभी बोर्ड के विद्यालय 19 अगस्त को बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि आपदा विभाग के सूचना के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। 19 अगस्त को अधिक बारिश होने की संभावना है। जिससे छात्रों को परेशानी हो सकती है। जिसके कारण विद्यालय बंद रखने का निर्णय लेते हुए संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिया गया है। यदि कोई भी विद्यालय निर्णय का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- 19 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल? मूसलाधार बारिश के बीच क्या कल रहेगा अवकाश, IMD का अपडेट यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में 12वीं तक के बच्चों की छुट्टी, डीएम ने स्कूल बंद रखने का दिया निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...