Ghazipur News: एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही गंगा
गाजीपुर, जुलाई 25 -- Ghazipur News: गाजीपुर। जिले में गंगा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। शनिवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 54.05 मीटर दर्ज किया गया। जिला आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि फिलहाल जनपद में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है और गंगा अभी खतरे के स्तर से काफी नीचे बह रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार नदी के जलस्तर की निगरानी कर रहा है और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि ऊपरी क्षेत्रों में होने वाली बारिश को देखते हुए जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.