Ghazipur News: एक साल पहले बनी सड़क के लिए फिर जारी हुआ 4.15 लाख का टेंडर
गाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सैदपुर में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठे हैं। वार्ड नंबर 13 गंगानगर के सभासद सुनील यादव ने एक वर्ष पहले बन चुकी इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण के लिए दोबारा टेंडर जारी किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सभासद की ओर से भेजे गए शिकायती पत्र के अनुसार, वार्ड नंबर चार में सैदपुर सीएचसी स्थित मुख्य मार्ग से जोधी सिंह के प्लॉट तक रंगीन इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के लिए 24 सितंबर 2026 को टेंडर प्रकाशित किया गया। इसकी अनुमानित लागत करीब 4.15 लाख रुपये बताई गई है। सभासद का दावा है कि संबंधित सड़क का निर्माण लगभग एक वर्ष पहले ही कराया जा चुका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.