Ghazipur News: एक माह से खराब एक्स-रे मशीन, मरीजों की बढ़ी परेशानी
गाजीपुर, अक्टूबर 5 -- Ghazipur News: रेवतीपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की एक्स-रे मशीन पिछले एक महीने से खराब पड़ी है। विभाग की ओर से अब तक मशीन की मरम्मत नहीं कराई गई है। ब्लॉक मुख्यालय होने के कारण सीएचसी में 46 ग्राम पंचायतों के लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। मशीन खराब होने से हड्डी रोग, छाती संबंधी बीमारी और दुर्घटना में घायल मरीजों को एक्स-रे के लिए करीब 25 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। इससे गरीब मरीजों को अतिरिक्त समय और पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। मरीजों ने जल्द मशीन ठीक कराने की मांग की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमर कुमार ने बताया कि मशीन खराब होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। तकनीकी टीम को भी अवगत कराया गया है। जल्द ही मशीन की मरम्मत कराकर एक्स-रे सुविधा बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.