Ghazipur News: एक महीने में तीसरी बार जला ट्रांसफार्मर, किया प्रदर्शन
गाजीपुर, जुलाई 3 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव स्थित रेलवे लाइन से पश्चिम लगे 63 केवी का ट्रांसफार्मर महीने में तीन बार जलने से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को विद्युत उपेन्द्र जफरपुर डिहिया पर प्रदर्शन किया। जूनियर इंजीनियर रविकुमार ने समस्या का संज्ञान लेते हुए शनिवार तक ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया। ग्रामीण रामलाल यादव के अनुसार गांव में 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जिससे करीब 50 से ज्यादा कनेक्शन हैं और लगभग 30 ट्यूबवेल चलते है। क्षमता से अधिक लोड होने के चलते बार-बार ट्रांसफार्मर जल जाता है। जिसके लिए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढाने अथवा एक की बजाय दो ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की जा रही है। लेकिन विभाग सुनने को तैयार ही नहीं है। एक महीने के अंदर तीसरा ट्रांसफार्मर जला है। लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.