Ghazipur News: उसिया रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक मेंटेनेंस शुरू
गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। उसिया रेलवे क्रॉसिंग की अप लाइन पर बुधवार को रेलवे ने करीब 90 मिनट का ब्लॉक लेकर ट्रैक मेंटेनेंस और ओवरहॉलिंग शुरू की। पिचिंग हटाकर पटरियों की जांच के साथ लेवल क्रॉसिंग पैड की मरम्मत की गई। पीडब्ल्यूआई विजय उरांव ने बताया कि कार्य का उद्देश्य क्रॉसिंग को सुरक्षित बनाना और वाहनों के आवागमन को सुगम करना है। हालांकि, यातायात नियंत्रण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से वाहनों की आवाजाही के बीच कर्मचारियों को काम करने में परेशानी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.