गाजीपुर, जुलाई 5 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के उसिया बाजार मोहल्ले में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। खिताबी मुकाबले में उसिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिलदारनगर को हराकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिलदारनगर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उसिया की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और 9.3 ओवर में 95 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: उसिया ने दिलदारनगर को हराकर जीता खिताब इस दौरान ...