Ghazipur News: उर्वरक-बीज व्यापारियों ने प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ किया प्रदर्शन
गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: गाजीपुर। जिले में उर्वरक, खाद-बीज और पेस्टीसाइड विक्रेताओं का प्रशासनिक जांच और कार्रवाई के खिलाफ विरोध तेज होता जा रहा है। बुधवार को सैदपुर, सेवराई, नंदगंज और कासिमाबाद में व्यापारियों ने बैठक, दुकान बंदी और ज्ञापन के माध्यम से अपनी नाराजगी जताई। व्यापारियों का आरोप है कि पीओएस मशीन के सर्वर में तकनीकी समस्या और किसानों की व्यावहारिक परिस्थितियों के कारण स्टॉक में होने वाले अंतर को आधार बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जांच प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने की मांग की है। सैदपुर में 200 व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें
सैदपुर में व्यापारियों की बैठक सैदपुर। उर्वरक बीज व्यापार समिति के तहसील अध्यक्ष रामधनी सोनकर के नेतृत्व में करीब 200 खाद-बीज विक्रेताओं की बैठक हुई। व्यापारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.