गाजीपुर, जुलाई 24 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। जमानियां विधायक ओम प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को दिलदारनगर स्थित उप मंडी स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कृषि मंडी जमानिया के सचिव उपेंद्र यादव को आवश्यक निर्देश दिए और फल एवं सब्जी व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उप मंडी स्थल पर शीघ्र स्थान आवंटित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि वर्तमान में दिलदारनगर की फल और सब्जी मंडी घनी आबादी के बीच संचालित होने से व्यापारियों और आम लोगों को प्रतिदिन जाम, भीड़भाड़ सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उप मंडी स्थल पर व्यवस्थित रूप से दुकानों और व्यापारिक स्थानों का आवंटन होने से व्यापारियों को बेहतर सुव...