गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित उदंती नदी पुल के नीचे पानी में डूबने से 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय लोग पुल पर टहलने निकले, तो उन्हें नदी में महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों के प्रयास के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस के काफी प्रयास के बाद मृतका की पहचान बहरियाबाद के कुरैशी मोहल्ला निवासी साबिर कुरैशी की पत्नी आसिया बेगम के रूप में हुई। बहरियाबाद थानाध्यक्ष बासुदेव प्रसाद ने बताया कि परिजनों के अनुसार आसिया बेगम काफी समय से मानसिक रूप से बीमार थी। वह घर पर बिना किसी को बताए ही नदी की तरफ चली गईं और दुर्घटना का शिकार हो गईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है...