Ghazipur News: उतरांव गांव का रामलीला मेला दो नवंबर को
गाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Ghazipur News: पतार। हर साल की भांति लगने वाला उतरांव गांव का रामलीला मेला खराब मौसम के चलते दो नवंबर को लगेगा। इसकी जानकारी देते हुए मेला के प्रबंधक हरिहर तिवारी ने बताया कि रामलीला के अंतिम दिन लगने वाला मेला जो कि पहले से 30 अक्तूबर को प्रस्तावित था उसे खराब मौसम को देखते हुए आगे बढ़ा दिया गया है, अब यह मेल दो नवंबर को लगेगा। तिथि का बदलाव अर्णव तूफान के प्रभाव और खराब मौसम को देखते हुए किया गया है। मेले में पहुंचने वाले सभी दुकानदारों और क्षेत्रीय जनों से उन्होंने अपील किए कि बदले हुए तिथि के अनुसार रामलीला मेला स्थल पर पधारे। यह भी पढ़ें- Araria News: जिले में दिखने लगा चक्रवाती तूफान अर्नब का असर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.