Ghazipur News: उचौरी बाजार की जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग
गाजीपुर, जुलाई 28 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उचौरी बाजार स्थित कॉपरेटिव बैंक से छोटी उचौरी गांव तक जाने वाली करीब 1300 मीटर लंबी सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में आक्रोश है। सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र सौंपकर शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 15 वर्ष पूर्व बनी यह सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली छात्र-छात्राएं, किसान, मरीज और अन्य ग्रामीण आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.