गाजीपुर, जुलाई 25 -- Ghazipur News: गाजीपुर। खरीफ सीजन में धान की फसल के लिए खाद की बढ़ती मांग के बीच खानपुर क्षेत्र के उचौरी, मौधा, नायकडीह समेत आसपास के गांवों में ई-पॉस मशीनों की तकनीकी खराबी से खाद वितरण प्रभावित हो गया है। सर्वर डाउन रहने और मशीनों के बार-बार बंद होने के कारण किसानों को घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन कई बार बिना खाद लिए ही लौटना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि सुबह से केंद्रों पर पहुंचने के बावजूद दोपहर या शाम तक खाद नहीं मिल पाती। इससे धान की रोपाई और टॉप ड्रेसिंग का कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Basti News: किसानों को थोड़ी राहत, कुछ घंटे चला तो बाद में धीमा हो गया सर्वर किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि सर्वर फेल होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यव...