Ghazipur News: ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
गाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित स्पेशल कैंपेन के तहत बुधवार को प्राथमिक विद्यालय सोनवल में ई-कचरा संग्रहण एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। शासन के निर्देश पर प्रार्थना सभा में ई-वेस्ट विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर में ई-वेस्ट कलेक्शन कॉर्नर स्थापित कर पुराने चार्जर, केबल, खराब बैटरियां और सेल सहित अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री एकत्र की गई। साथ ही अधिकृत रीसाइक्लर्स और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के माध्यम से इसके सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी गई।प्रभारी यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.