गाजीपुर, सितम्बर 20 -- Ghazipur News: जमानियां। मिशन शक्ति अभियान के तहत जमानिया पुलिस ने अस्पताल से लापता हुई बच्ची को कुछ ही समय में सकुशल बरामद कर उसके पिता को सौंप दिया। बच्ची के मिलने पर पिता ने पुलिस टीम की सराहना की। पुलिस के अनुसार बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के दवालियां निवासी अजय चौहान अपनी पुत्री को इलाज के लिए बरुईन मोड़ स्थित अस्पताल लेकर आए थे। अस्पताल में बच्ची खेलते-खेलते कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो अजय चौहान ने जमानिया थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम और रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह पुलिसकर्मियों के साथ बच्ची की तलाश में जुट गए। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन की और अथक प्रयास के बाद बच्ची को रेलवे स्टेशन चौकी क्षेत्र से सकुशल ब...