गाजीपुर, जुलाई 11 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। नगर के खुदाईपुरा नखास स्थित इमामबाड़ा मीर जामिन हुसैन साहब से शनिवार को 25 मोहर्रम पर इमाम ए हुसैन के पुत्र और कर्बला के प्रत्यक्षदर्शी इमाम ए सज्जाद की शहादत की याद में परंपरागत ताबूत और अलम का जुलूस निकाला गया। इससे पूर्व गुलंबर पर दोपहर एक बजे मजलिस आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना जाबिर अली कुम्मी ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत से की। इसके बाद सैयद अली अब्बास नकवी आजमी ने सोज़ख्वानी प्रस्तुत करते हुए इमाम ए सज्जाद की शहादत और कर्बला के दर्दनाक घटनाक्रम को मार्मिक ढंग से बताया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: हजरत इमाम जैनुल आबेदीन की याद में निकला ताबूत जुलूस नौहाख्वां मुदस्सिर जौनपुरी ने अपने कलाम के माध्यम से लोगों को भावुक कर दिया।मुख्य ...