गाजीपुर, नवम्बर 28 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अठगांवा के पास शनिवार को आवारा पशु से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अरविंद चौहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रद्युम्न चौहान को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान सौना ग्रामसभा के मौजा कैथवलिया निवासी 24 वर्षीय अरविंद चौहान पुत्र शिवबचन चौहान के रूप में हुई। घायल 20 वर्षीय प्रद्युम्न चौहान पुत्र चंद्रशेखर चौहान भी इसी गांव का निवासी है। बताया गया कि दोनों युवक अ...