Ghazipur News: आरोग्य मेले के दिन पीएचसी बंद मिलने पर डॉक्टर को नोटिस
गाजीपुर, जुलाई 30 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेटहु पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दिन ताला बंद मिलने और ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन की खबर को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। मामले में मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रवि रंजन को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अग्रिम आदेश तक जुलाई माह का वेतन बाधित करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने इसे शासन की जनकल्याणकारी योजना की छवि धूमिल करने वाला कृत्य बताते हुए घोर प्रशासनिक शिथिलता, कर्तव्य के प्रति उदासीनता और शासन के निर्देशों की अवहेलना माना है। चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पीएचसी मेटहु पर प्रभारी चिकित्सक डॉ. राजीव गोंड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.