Ghazipur News: आरोग्य मेला में पहुंचे 1832 मरीज, दवा के साथ मिला सुझाव
गाजीपुर, अगस्त 9 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। मेले में वायरल फीवर, पेट दर्द और दस्त से ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ ही बचाव के भी सुझाव दिये। आरोग्य मेले में 35 चिकित्सकों एवं 145 पैरा-मेडिकल स्टाफ की टीम ने कुल 1832 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। मेले के दौरान आयुष्मान भारत जन-आरोग्य योजना के अंतर्गत 163 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। एसीएमओ डा. मनोज कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर आरोग्य मेले का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.