Ghazipur News: आधा घंटे की झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
गाजीपुर, अगस्त 16 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। रविवार की शाम शहर में करीब आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सुबह से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश के बाद राहत मिली। आसमान में बादल छाने के साथ तेज बारिश शुरू हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के दौरान शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। हालांकि, तेज बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। सड़क और गलियों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर नालियां उफनाने से बारिश का पानी सड़कों पर फैल गया। यह भी पढ़ें- Amroha News: तेज गरज के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष दिक्कत हुई। बारिश रुकने के बाद लोग घरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.