Ghazipur News: आज से दिलदारनगर में रूकेगी जियारत एक्सप्रेस
गाजीपुर, अगस्त 25 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। दिलदारनगर जंक्शन पर जियारत एक्सप्रेस का ठहराव 26 अगस्त शुरू हो जाएगा। इस मौके पर काशी-पटना जनशताब्दी से सांसद नालंदा और रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य कौशलेन्द्र कुमार शाम 6:53 बजे दिलदारनगर स्टेशन पहुंचेंगे। जदयू उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार तिवारी ने बताया कि वाराफात के पावन अवसर पर राजेंद्रनगर टर्मिनल से अजमेर जंक्शन जाने वाली जियारत एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ होने से क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए सांसद कौशलेन्द्र कुमार का अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रेन के ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और धार्मिक स्थलों की यात्रा भी सुगम होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.