Ghazipur News: आग बुझाने में झुलसा युवक
गाजीपुर, सितम्बर 4 -- Ghazipur News: गाजीपुर (भांवरकोल)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सुखडेहरी कलां में शुक्रवार की भोर करीब तीन बजे राज नारायण गुप्त के खपरैल के घर में अचानक आग लगने से मकान में रखा भूसा व उपला सहित अन्य सामान जलने के साथ ही एक गाय की मौत हो गई। आग बुझाने के प्रयास में पशुपालक राज नारायण का पुत्र रामपुकार राम गंभीर रूप से झुलस गए। उनका इलाज गाजीपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार राज नारायन के खपरैल में गुरुवार की रात गाय बांधकर उसे मच्छरों से बचाने के लिए धुआं किया गया था। इसके बाद परिवार सो गया। शुक्रवार की भोर में करीब तीन बजे अचानक घर में आग लग गई। नींद खुलने तक आग काफी फैल चुकी थी। आग बुझाने की कोशिश में राज नारायण का पुत्र रामपुकार भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। शोर सुनकर आसपास के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.