Ghazipur News: आकाशीय बिजली से तीन किशोर झुलसे
गाजीपुर, जुलाई 18 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परानपुर गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तीनों मोबाइल चला रहे थे कि आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सतीश राजभर पुत्र अशोक राजभर, गुलशन राजभर पुत्र राजेश राजभर और महावीर राजभर पुत्र लालू राजभर एक पेड़ के नीचे बैठकर मोबाइल चला रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुहम्मदाबाद पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.