Ghazipur News: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत
गाजीपुर, जुलाई 5 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ईशोपुर माहपुर में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गयी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने बिलखने से मौजूद से आसपास के लोगों की आंखें भी नम हो गयी। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा ईशोपुर माहपुर निवासी 45 वर्षीय विद्याधर चौहान पुत्र स्व: पंचम चौहान रविवार दोपहर अपने खेत में फसल की बुआई के लिए पानी भर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गयी। बिजली गिरते ही विद्याधर जान बचाने के लिए खेत से भागने की कोशिश किया। लेकिन वह इसकी चपेट में आ गये और मौके पर ही गिर पड़े। आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचकर तत्काल परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.