Ghazipur News: आईटीआई कॉलेज के पास गड्ढों में तब्दील सड़क, छात्र-राहगीर बेहाल
गाजीपुर, सितम्बर 7 -- Ghazipur News: गाजीपुर (खानपुर)। तेलियानी से गौरी गांव जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क सरकारी आईटीआई कॉलेज गोरखा के पास पूरी तरह बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का पता नहीं चलता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। सड़क की बदहाली से सरकारी आईटीआई कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही रोजाना गुजरने वाले सैकड़ों राहगीर प्रभावित हैं। गोरखा, गौरी, गौरहट, तेतारपुर, खानपुर और तेलियानी समेत आसपास के गांवों के लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। संदीप चौबे और संतोष यादव ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को पत्रक देकर शिकायत की गई, लेकिन अब तक कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.