गाजीपुर, जुलाई 10 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने भीमापार गांव निवासी विधवा आंगनबाड़ी सहायिका पर कैची से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार मुख्य आरोपी को शुक्रवार सुबह भीमापार जौनपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उप निरीक्षक रवीन्द्र कुमार ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह 10 बजे भीमापार के पास जौनपुर मोड से 56 वर्षीय श्रीभगवान पासी उर्फ भोभल पुत्र स्व. भोला पासवान निवासी ग्राम भीमापार थाना सैदपुर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि बीते 20 जून को थानाक्षेत्र के भीमापार गांव निवासी 45 वर्षीय विधवा आंगनबाड़ी सहायिका गीता देवी पर सम्पति विवाद को लेकर भसुर श्रीभगवान उर्फ भोभल पासी ने पान काटने वाले कैची से जानलेवा हमला कर दिया था। यह भी पढ़ें- Muz...