Ghazipur News: अस्पताल में सफाई और दवाओं की उपलब्धता की ली जानकारी
गाजीपुर, अगस्त 14 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। डीएम अनुपम शुक्ला ने शुक्रवार को जिला अस्पताल, एनआरसी सेन्टर, ट्रामा सेन्टर और वन स्टॉप सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने महिलाओं से बातचीत करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य तथा उन्हें दिये जाने वाले पोषक आहार की जानकारी ली। महिलाओं को स्वास्थ्य एवं बैलेंस डाइट के संबंद्ध में पूछा। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं, दवाओं की उपलब्धता तथा चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने ट्रामा सेन्टर के हैण्डओवर की प्रक्रिया तथा पीलर कन्ट्रक्शन की जानकारी लेने के साथ वन स्टाफ सेन्टर में उपस्थिति रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर एवं सेल्टर रजिस्टर की जानकारी लेते हुए निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अस्पताल में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। सभी वार्डों में नियम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.