गाजीपुर, अगस्त 25 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। तेज गर्मी तो कभी बरसात। इससे वायरल बुखार और इंफेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लगभग हर तीसरे घर में यही स्थिति है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ लग रही है। प्रतिदिन सौ से 160 मरीज बुखार से पीड़ित, खांसी जुकाम और इंफेक्शन के पहुंच रहे हैं। चिकित्सक उन्हें दवाई देने के साथ-साथ ठंडी चीजों और तेज गर्मी में बाहर से आने पर सीधे एसी कमरे में जाने से बचने की सलाह दे रहे हैं। फिजिशियन डॉ. स्वतंत्र सिंह ने बताया कि इस समय तेज उमस वाली गर्मी हो रही है। इससे पसीना आ रहा है और लोगों को इंफेक्शन के साथ-साथ वायरल बुखार भी हो रहा है। इस मौसम में लोगों को सचेत रहना चाहिए। बदलते मौसम के चलते वायरल बुखार हो रहा है। इसमें तेज बुखार, सिर-पेट में दर्द और घबराहट भी हो रही है। शुरु...