Ghazipur News: असलहे और बाइक के साथ चार शातिर गिरफ्तार
गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। बहरियाबाद पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल हथियार, मोबाइल, नकदी और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बहरियाबाद थाने के उप निरीक्षक उमेश चन्द्र यादव और उप निरीक्षक सलाहुद्दीन अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मुस्तैद थे। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पलिवार से हरिजन बस्ती और ग्राम गदाईपुर जाने वाले तिराहे से घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को दबोच लिया। इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: अपराध की योजना बना रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो पिस्टल समेत हथियार व स्कॉर्पियो बरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.