Ghazipur News: अवैध स्पीड ब्रेकर हटाने को ग्रामीणों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
गाजीपुर, अक्टूबर 9 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। अमारी-सिखड़ी-हमीद मार्ग पर झोटारी गांव के पास बने कथित अवैध स्पीड ब्रेकर को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। सिखड़ी निवासी पैरावेट पशु चिकित्सक रामविलास यादव ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि ब्रेकर के पास रात में कोई संकेतक या रेडियम पट्टी नहीं है, जिससे वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। अचानक ब्रेक लगाने से दोपहिया वाहन चालक भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अवर अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि रंबल स्ट्रिप की निर्धारित ऊंचाई करीब आधा से एक सेंटीमीटर होती है। अभियान में देवेंद्र चौहान, दीनानाथ चौहान, सीताराम राजभर, सत्यनारायण यादव, संतोष, दिनेश वर्मा समेत अन्य ने हस्ताक्षर किए।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.