Ghazipur News: अवैध पार्किंग से दिलदारनगर में राहगीरों की बढ़ी परेशानी
गाजीपुर, नवम्बर 19 -- Ghazipur News: गाजीपुर। दिलदारनगर बड़ी नहर मार्ग से रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर अवैध पार्किंग के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े चारपहिया और दोपहिया वाहनों से रास्ता संकरा हो गया है। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। खासकर स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को दिक्कत होती है। राहगीरों ने प्रशासन से सड़क को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.